कुचाई में कांग्रेसियो ने वोट चोर गद्दी छोड़ का
हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों से कराया हस्ताक्षर, भाजपा
वोट चोरी कर सता में रहना चाहती है-राज बागची
kuchai
कुचाई आम बगान परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमिटि की एक बैठक कुचाई के अध्यक्ष पागु मुंडा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में नव नियुक्त सरायकेला-खरसावां कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज बागची का स्वागत किया गया। इस दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ नारो के बीच कांग्रेसियो ने हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। मौके पर श्री बागची ने कहा कि भाजपा मताधिकार छिनने का काम कर रही है। बिहार राज्य में एसआइआर प्रक्रिया के नाम बड़ी संख्या में आदिवासी, दलितों व पिछड़ों का मतदाता वोटर से नाम हटा दिया गया है।

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य गांव-गांव घर-घर जाकर जनता के बीच जागरूकता लाना है और वोट चोरी करने वाली भाजपा सरकार की साजिश को उजागर करना है। उन्होने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सता में रहना चाहती है। लेकिन कांग्रेस भाजपा की मंशा को कभी सफल होने नहीं देगी। अगले लोकसभा चुनाव राहुल गांधी को भारत देश का प्रधानमंत्री बनाना है। वही सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा ने कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष से हमें आशा ही नहीं हमें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस के संगठन को बूथ से लेकर पंचायत, प्रखंड एवं जिला तक मजबूती दिलाएंगे। चुंकि इस से पहले जो भी हमारे जिला अध्यक्ष बने थे। वे संगठन के प्रति खरा नहीं उतरे थे। इस दौरान मुख्य रूप से पागु मुंडा, कृष्णा सोय, राशिक लाल सोय, बागुन मुंडा, कुशल सामड, दुबराज महतो, राजीव कुमार महतो, मासी मुंडा, मार्कस भेंगरा, सुखराम नाग, धनेयल मुंडा, दिलीप सिंह मुंडा, मार्टिन मुंडू, प्रभु दयाल हंस, कृष्णा लोवादा, चम्पाय सिंह मुंडा, डांसर बोदरा, कुजरी हेम्ब्रम, माधव महतो, सोनू मुंडा, कोसाल्या देवी, रासमुनी मुंडा, सिमित्रा मुंडा, सुकरू कुमारी, पार्वती महाली, सुनीता मुंडा, मांगता हेमब्रम आदि उपस्थित थे।
