सरायकेला बार के युवा अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा, दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर किया प्रार्थना,
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला बार एसोसिएशन के तेज तर्रार उभरता अधिवक्ता धनंजय महतो दिनांक 30.08.2025 एकाएक दिल का दौरा पढ़ने से आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को बार भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता बार के अध्यक्ष प्रभात कुमार द्वारा किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया गया। साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने आज कलम बंद रखा जिसके तहत न्यायिक एवं अन्य संबंधित कार्यों से अधिवक्ताओं ने अपने को दूर रखा। स्व महतो लगभग 45 वर्ष के थे, वे अपनी मिलनसारिता, हंसमुख तथा स्पष्ट वादी के कारण अधिवक्ता सहित न्यायिक अधिकारियों तथा आम जनों के मध्य जाने जाते थे। एवं.एल.बी. डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होनें जिला अधिवक्ता संघ सरायकेला में एक अधिवक्ता के रूप में योगदान देते हुए न्याय कार्यों में अपना बहुमूल्य समय दिए। ज्ञात जानकारी के मुताबिक वर्तमान में झारखंड सरकार द्वारा शिक्षक नियुक्ति में भी उनका सिलेक्शन हो चुका था अब हुए शिक्षक के रूप में योगदान देने वाले थे।

आज के इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष के.न .अग्रवाल, सहसचिव जलेश कवि, कोषाध्यक्ष लखींद्र नायक, सह कसाध्यक्ष दुर्गा चरण जोंको, वरीय अधिवक्ता के.पी. दुबे , आशीष पात्रों, दिनेश राय, आत्माराम महतो, जीवानंद पांडा, निर्मल आचार्य, शंकर प्रसाद सिंह देव,आशीष सारंगी, प्रमोद ज्योतिषी,ओम प्रकाश, सुनील सिंह देव, सूरज पूर्ति,अनिल सारंगी, प्रणब सिंह देव, भीम सिंह खुदा, संजीव पति, सहदेव महतो, कार्यकारणी सदस्य लोकनाथ केसरी, प्रदीप तेंदू रथ, सरोज महाराणा ,सुखमति हेस्सा, रजत पटनायक आदि अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
