सोनाहातु के तेलवाडीह में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 30 किसानों का “पंचायत स्तरीय दो दिवसीय’ प्रशिक्षण सत्र का समापन,
Sonahatu
सोनाहातु प्रखंड को तेलवाडीह पंचायत सचिवालय परिसर में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 30 किसानों को “पंचायत स्तरीय दो दिवसीय’ प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी 2026 को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री फनी भूषण सिंह मुंडा एवं वार्ड सदस्य श्री अश्विनी कुमार महतो के द्वारा शुभारंभ किया गया था। इस प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक के रूप में जेएसएलपीएस के श्री हीरालाल महतो एवं कीट व्याधि की विशेषज्ञ मोहम्मद रियाज तथा बीटीएम श्री दीनानाथ भगत के द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा के संबंध में दी जाने वाली सावधानियां के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।समेकित कीट प्रबंधन के तहत बीजोपचार ,एलो स्टिकी, ब्लू स्टिकी फेरोमेन ट्रैप को बनाने एंव उपयोग करने का तरीका बतलाया गया।इसके साथ ही स्थानीय संसाधनों के माध्यम से नीमास्त्र,जीवामृत बीजामृत, अग्निअस्त्र घन जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, बनाने का तरीका बतलाया गया। अंत में समापन सत्र को पंचायत समिति सदस्य श्रीमती गागीबाला देवी एवं सांसद प्रतिनिधि श्री दिलेश्वर कोरी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अश्वनी कुमार महतो, बीटीएम श्री दीनानाथ भगत द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किय।
