कुचाई में मतदाता सूची अद्यतन करने के लिए बीएलओ को मिला प्रशिक्षण, नियमों और शर्तों की दी जानकारी
kuchai कुचाई प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची अद्यतन एवं पहचान पत्र निर्माण से संबंधित नियमों और शर्तों की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अंचाल अधिकारी सुषमा सोरेन मौजूद रहे। एसएलएमटी मास्टर ट्रेनर अभिषेक रंजन ने फॉर्म 6, 7 और 8 को भरने में आवश्यक 11 प्रकार के दस्तावेजों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएलओ से मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया और सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यशाला में अंचाल अधिकारी सुषमा सोरेन, एसएलएमटी मास्टर ट्रेनर अभिषेक रंजन व सभी बीएलओ व सुपरवाईजर उपस्थित थे।
