खरसावां-कुचाई में भाजपाईयें ने मनाई पंडित दीनदयाल
की 109 वां जयंती, पंडित के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजली,
व्यक्ति और परिवार से ही होता है समाज का निर्माण
kharsawan
खरसावां-कुचाई में भाजपाईयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वां जयंती मनाई गई। खरसावां चांदनी चौक कार्यालय और कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दिया गया। मौके पर सत्येन्द्र कुम्हार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति हो या समाज हो उनका मुल्य एक व्यक्ति है। और व्यक्ति से ही परिवार और समाज का निर्माण होता है। देश संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रत्येक व्यक्ति का अपना दायित्व पूरा करने का मौका मिलता है।

पंडित जी के विचारों के साथ आगे बढने का मौका मिलता है। जबकि विश्वजीत प्रधान ने कहा कि व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से गांव, गांव से देश बनता है। भारत गांवों का देश है और उस गांव को शुद्ध करने के लिए हमें अपनी चिंतन करने के आधार पर यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक परंपराओं को साथ अपने जीवन के मूल्य हैं जो समय समय पर हमें बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक कार्यकर्ता के नाते पंडित जी ने अपने चिंतन के आधार पर विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ता अपने विचार के साथ सेवा और समर्पण के तहत समस्याओं से मुक्त हो सकता है। पंडित दीनदयाल ने राजनीतिक क्षेत्र में जिन नैतिक माापदंडो की स्थापना की उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। होपना सोरेन ने कहा कि वह दुनिया के लिए सदैव अनुकरणीय बने रहंेगे। पंडित जी के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजली होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्वाजंलि देने वालों में सत्येन्द्र कुम्हार, सुरेन्द्र गोस्वामी, मधु दास, डुमू गोप, मुन्ना दास, संजय नापित, मकरध्वज नापित, सुचांद महतो, विजय महतो, होपना सोरेन, विश्वजीत प्रधान, प्रदीप सिंहदेव, लाल सिंह सामड, धनशर राउत, सुभाष महतो, महावीर महतो, अखिलेश महतो आदि उपस्थित थे।
