सरायकेला मे भाजपा ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 में जयंती, जिला स्तरीय रन पर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन,
Seraikella
सरायकेला।भाजपा द्वारा शुक्रवार की सुबह सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 में जयंती पर जिला स्तरीय रन पर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से रन पर यूनिटी निकल गई। जिसमें छात्र छात्राएं शामिल रहे।यह रन पर यूनिटी मुख्य सड़क होकर गेराज चौक पहुंची वहां से थाना चौक एवं थाना चौक से कालूराम चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से बजरंग चौक होते हुए वापस शिशु मंदिर पहुंची ।भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुई ।जिसमें, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू,जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दरोगा, प्रदीप सिंहदेव,नगर महामंत्री सुमित चौधरी,सुदीप पटनायक, बीजू दत्ता, सूर्या देवी ,रीता दुबे, मुरली प्रधान पप्पू वर्मा उपस्थित थे।
