जमशेदपुर के बीनापानी संघ शिशु विद्यालय में बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू,
Jamshedpur बीनापानी संघ शिशु विद्यालय में शुरू हुआ बांग्ला भाषा की पढ़ाई। उत्साहित दिखे बच्चे एवं अभिभावक भी। क्षेत्र में दिखे मातृभाषा के प्रति अद्भुत प्रेम। ज्ञात रहे बीते दिनों जमशेदपुर ब्लॉक के गोविंदपुर खाकड़ी पाड़ा, बारी आश्रम स्थित वीनापानी संघ शिशु विद्यालय परिसर में बीनापनी संघ के तत्वावधान में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के कार्य सूची के अनुसार जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिस कार्यक्रम में बीनापनी संघ शिशु विद्यालय के सचिव रंजित गोप द्वारा ये घोषणा कि गई थी की बहत जल्द विद्यालय में अपूर पाठशाला के तहत प्रति शनिवार विद्यार्थीओं को बांग्ला भाषा की शिक्षा दी जाएगी तथा प्रति रविवार बाहर के इच्छुक लोगों को भी विद्यालय परिसर में ही बांग्ला भाषा की शिक्षा प्रदान कि जायेगी। अंतत: आज “बाउड़ा रथ” यानी की “वापसी रथ यात्रा” के पावन दिन में ‘फिर से मातृभाषा की ओर वापसी’ के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु तथा क्षेत्र में बांग्ला भाषा की पुनर्स्थापन हेतु नई पीढ़ी को बांग्ला भाषा सिखाने के उद्देश्य से आज से वीनापानी संघ शिशु विद्यालय में बांग्ला भाषा की पढ़ाई विधिवत शुभारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम की शुभारंभ संघ के सचिव रंजित कुमार गोप के स्वागत भाषण के माध्यम से हुआ जिसमें उन्होंने बांग्ला भाषा मातृभाषा की महत्व तथा पढ़ाई की जरूरत के बारे में प्रकाश डाले तथा उसकी संरक्षण के बारे में भी अपने विचार रखे। संघ के सुबोध चंद्र गोराई ने अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के उद्देश्य में बांग्ला भाषा को जन जन तक प्रसारित एवं संरक्षित करने में सक्रिय अंश ग्रहण करने की आह्वान किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीनापानी संघ के अध्यक्ष श्रीमती पद्मावती गोप, प्रधान उपदेष्टा सुबोध चंद्र गोराई, तारिणी सेन गोप, विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक प्रणव मजूमदार, शिक्षिका गण – अनिता गोप, तनुश्री बागती, जयश्री, सरस्वती, शालिनी एवं वीनापानी संघ के पूर्व शिक्षक पुलक भट्टाचार्य साथ ही सभी उत्साही अभिभावक गण। ज्ञात रहे उक्त विद्यालय में कुल – 120 विद्यार्थी हैं जो आज से बांग्ला की पढ़ाई शुरू कर रहे हैं। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति द्वारा दी गई वर्ण परिचय के किताबें बच्चों के बीच वितरण कि गई।
March 7, 2026 2: 31 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
