सरायकेला के कदमडीहा में हुई बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूक कार्यक्रम,
Seraikela
सरायकेला। जिले के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव में विश्व सेवा परिषद की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गांव के हरि मंदिर के समीप संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व सेवा परिषद सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष रोहित महतो ने किया।
इस अवसर पर रोहित महतो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के बिना न तो बेहतर भविष्य की कल्पना की जा सकती है और न ही समाज का समुचित विकास संभव है। शिक्षा से ही बच्चे अपने अधिकारों को समझ सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नियमित विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। साथ ही, रोहित महतो की ओर से सभी बच्चों
