कुचाई में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में आये
मरीजो में मच्छरदानी, कंबल, टीबी व फाइलेरिया किट का वितरण,
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता महत्वपूर्ण है-छोटराय किस्कू,
Kuchai
कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में झारखंड सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत के प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया। यहां स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्रदराज बुजूगों के बीच मच्छरदानी, टीवी मरीजों के बीच पोषण आहार किट, फाइलेरिया मरीजों में एमएमडीपी किट तथा परिवार नियोजन के तहत युवा दंपतियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम, कुचाई प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत मुर्मू आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में विभिन्न गांवो से पहुचे सैकडों लोगों की स्वास्थ जांच की गई। साथ निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। मौके पर श्री किस्कू ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता महत्वपूर्ण है। सरकार की योजनाओं के जानकारी तथा स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक यहां तक कि ग्राम स्वास्थ्य सहिया का कर्तव्य है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। जबकि श्री मुंडा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। अच्छा स्वास्थ हमारी सबसे बड़ी संपर्ति है। इसलिए इसे बचा कर रखना बहुत ही आवश्यकता है। जबकि श्रीमति हेम्ब्रम ने कहा कि इस प्रकार के निरूशुल्क स्वास्थ्य मेले सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं। वही श्रीमति देवी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सजग रहना चाहिए। सतर्कता हमें निरोग काया प्रदान करती है। वही डॉ मुर्मू ने सरकार के द्वारा संचालित स्वास्थ योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी, सामुदायिक सहयोग और सामाजिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम (योग), नशे से दूरी और एक-दूसरे के प्रति करुणा अपनानी होगी। जिसमें सरकार, संस्थाएं और हर नागरिक मिलकर स्वास्थ्य के प्रति सजगता और बेहतर जीवनशैली के संकल्प से ही सशक्त, एकजुट और स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य मेले में आबुआ स्वास्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आमा कार्ड, मलेरिया, टीबी, गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच एवं अन्य जांच सहित कई स्टॉल लगाए गए। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। महिलाओं और बच्चों की विशेष जांच के लिए अलग काउंटर बनाए गए थे। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत मुर्मू, मुना सोय, डॉ सुशील महतो, डॉ माधुरी हेम्ब्रम, डॉ शुभंकर दास, डॉ सुनीता माडी, डॉ इकरार मुश्ताक, डॉ राजेश कुमार आदि स्वास्थकर्ती उपस्थित थे।
