खूंटपानी मे कोल्हान रक्षा संघ की बैठक में वार्षिक
कार्य योजना पर बनाई गई रणनीति, संघ के लोगों को स्वरोजगार
से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा-डिबार जोंको,
khutpani
खूंटपानी प्रखंड के पांड्राशाली स्थित कार्यालय में कोल्हान रक्षा संघ की एक बैठक की गई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025-26 के लिए कार्य योजना तैयार करना और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको ने की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन का यह उद्देश्य है कि संघ के लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएया। जिसका लक्ष्य उनकी आय बढ़ाना, गरीबी कम करना, और कौशल व क्षमता का विकास करना है। यह उन्हें वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण, और बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान करके प्राप्त किया जाता है। उन्होने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और समुदाय को मजबूत बनाना है। जबकि रविन्द्र मंडल ने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल सुरक्षा और जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समुदाय के समग्र विकास के लिए काम करेगा। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संघ का लक्ष्य कोल्हान क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और समुदाय को मजबूत बनाना है। अगले महीने से सभी रणनीतियों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और इसकी प्रगति पर नियमित समीक्षा की जाएगी। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने, ग्राम स्तर पर संगठन विस्तार, प्रत्येक पंचायत में यूनिट गठन कर स्थानीय युवाओं और महिला समूहों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। जंगल और दूरस्थ इलाकों में सुरक्षा व सतर्कता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने, हो, मुंडा, संथाली और अन्य आदिवासी परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने की योजना बनाई गई। युवाओं के लिए करियर मार्गदर्शन शिविर, कौशल प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी केंद्रों की स्थापना पर चर्चा, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत अभियान चलाने पर सहमति बनी। साथ ही स्थानीय जनता की भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि आने वाले महीनों में ग्राम सभाओं और सार्वजनिक बैठकों के माध्यम से लोगों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे समुदाय तक पहुँचे। इस बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिबार जोंको, रविन्द्र मंडल, मान सिंह हेम्ब्रम, जय सिंह हेम्ब्रम, सुखदेव हेम्ब्रम, रघुनाथ लागुरी, पूनम हेम्ब्रम, सुदामा हाईबुरू, सुभाष तियु, श्रीलाल तियु, मेनका होनाहागा, बीर सिंह मुंडरी, संजीव तांजी, ग्रेस पचारी, गंगाराम बोदरा, नारा बांकिरा, लोपोर बांकिरा, रोशन तियु, चन्द्रमोहन मुर्मू, कालिया तांती, राजु हाईबुरू, बाबलु गागराई आदि उपस्थित थें।
