*सीनियर एशियन कप महिला फुटबॉल (ए. एफ.सी.) के लिए अष्टम उरांव भारतीय टीम में शामिल* *एशिया कप में शामिल होने वाली झारखंड की पहली महिला फुटबॉलर बनी अष्टम उरांव* *वर्तमान में अष्टम उरांव भारतीय महिला फुटबॉल टीम के साथ ऑट्रेलिया में प्रशिक्षण शिविर में शामिल हैं ।
Jharkhand
आगामी महिला फीफा वर्ल्ड कप ब्राजील 2027 क्वालिफिकेशन को लेकर ऑस्ट्रेलिया में 1 मार्च से 21 मार्च तक सीनियर एशियन कप महिला फुटबॉल (ए. एफ.सी.) के लिए भारतीय फुटबॉल संघ द्वारा 26 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है ।
जिसमें अष्टम उरांव, पिता -हीरा उरांव ,माता- तारा उरांव, ग्राम-बनारी गोरा टोली, पंचायत- बनारी, प्रखंड -बिशनपुर , गुमला जिले की बेटी को भारतीय टीम में डिफेंडर के रूप में शामिल किया गया है।

प्रतिभा की धनी अष्टम उरांव खेल विभाग के द्वारा संचालित आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग की पूर्व प्रशिक्षु रह चुकी है। हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र, उपरांत के बाद गुमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। वर्तमान में वह ईस्ट बंगाल एकेडमी टीम से खेलती है। अंडर 17 वर्ल्ड कप बालिका फुटबॉल 2022 में भारत की टीम कप्तान रह चुकी है।
भारत,जापान,वियतनाम एवं चाइनीज ताइपेई को ग्रुप सी में रखा गया है, जिसके अंतर्गत पहला मैच 04 मार्च पर्थ रेक्टेंगुलर स्टेडियम में भारत बनाम वियतनाम ,दूसरा मैच 07 मार्च पर्थ रेक्टेंगुलर स्टेडियम
भारत बनाम जापान एवं
तीसरा मैच वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम, ऑस्ट्रेलिया में 10 मार्च भारत बनाम चाइनीज ताइपेई के बीच खेला जाएगा।
