अर्जुन मुंडा ने बजट को बताया ‘विकसित भारत 2047’ की मजबूत नींव
Kharsawan
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे केवल खर्च का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ने वाला दूरदर्शी आर्थिक विज़न बताया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट भारत के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा पेश करता है। श्री मुंडा ने कहा कि बजट में गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर और आम नागरिक की आवश्यकताओं को केंद्र में रखा गया है। रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए नए अवसरों और संसाधनों के विकास की घोषणाएँ की गई हैं, जिससे देश आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में नए स्कूलों की स्थापना, आधुनिक प्रयोगशालाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचे पर विशेष ज़ोर दिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी का बजट है, जो वर्तमान की ज़रूरतों के साथ-साथ भविष्य की तैयारी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बजट देश को जोड़ने वाला और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
March 7, 2026 5: 48 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
