खूँटपानी के दोपाई मे आदिवासी जागृति मंच स्वं देवेंद्र नाथ साँमात का मना जन्मदिवस, आदिवासियों के हित के लिए हक एवं अधिकर की रक्षा का लिया संकल्प,
Khutpani
खूँटपानी प्रखंड के अंतर्गत दोपाई मे आदिवासी जागृति मंच के द्वारा स्वं देवेंद्र नाथ साँमात का जन्मदिवस मनाया गया। लोगों ने बड़ी-बड़ी से स्वं देवेंद्र नाथ साँमात के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही संविधान सभा का भी आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कोल्हान रक्षा सँघ के अध्यक्ष दिबार जोंको एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई बुद्धिजीवी खूँटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, मुखिया, विधायक प्रतिनिधि, कई गांव के ग्रामीण मुंडा संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार रखें, कोल्हान रक्षा संघ के तरफ से मानसिंह हेंब्रम, रविंद्र मंडल, लक्ष्मी सरदार आदि ने भी अपने विचार रखें।

मौके पर श्री जोंको ने सभा मे अपने बहुमूल्य संबोधन में संविधान सभा के सदस्य रहे झारखंड प्रदेश के जयपाल सिंह मुंडा, देवेंद्र नाथ सांमत बोनी पास लकड़ा आदि ने संविधान सभा में आदिवासियों के हित के लिए हक एवं अधिकर की रक्षा के संबंध में संविधान सभा में दिए गए। सुझाव बारे में विस्तृत चर्चा किये।

उन्होंने यह भी कहा कि इन तीनों महा अनुभवों एवं महापुरुष के चलते भारत के आदिवासी मूलवासी के अधिकारों एवं पारंपरिक संस्कृतिक रीति रिवाज के संरक्षण के लिए संविधान में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने अंत मे यह घोषणा किया कि कोल्हान रक्षा संघ की तरफ से इस दोपाई गांव में देवेंद्र नाथ सांमत का प्रतिमा स्थापित करने का सहयोग का वादा किया। इस अवसर पर हजारों महिला पुरुषों एवं बच्चों ने तीनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प एव माल्यार्पण अर्पित किए।
