सदर अस्पताल सरायकेला गर्भवती महिला का हुआ सफल सिजेरियन ऑपरेशन जच्चा-बच्चा स्वस्थ,
Seraikella
सरायकेला सदर अस्पताल में खरसांवां के महिला आलोक दास की पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर सदर अस्पताल लाया गया, जहां सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति हुई। वर्तमान जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं
इस दौरान नपं के पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी सदर अस्पताल में स्वयं उपस्थित रहे, आलोक दास जी के परिवार को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि मेरे प्रयासों से सदर अस्पताल प्रबंधन ने सिजेरियन ऑपरेशन जैसे कठिन काम को कर अपनी रेफरल अस्पताल की छवि को सुधारने का काम किया है। सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टर और उनकी टीम नर्स को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा वर्तमान अस्पतालों में प्रसव कराना काफी महंगा हो गया है, उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए स्वस्थ शिशु प्राप्ति के लिए गर्भावस्थी महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और हेल्दी आहार का सेवन करना चाहिए एवं सदर अस्पताल में प्रसव करवाने या कोई अन्य समस्या के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं मेरा नम्बर है 9204232406
मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, अस्पताल प्रबंधक संजीत राय, अस्पताल कर्मी और आलोक दास के परिवार वाले उपस्थित थे।
