कुचाई के लेपसो मे 24.53 लाख की लागत से बनेगा स्कूल बिल्डिंग, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है-गागराई
Kuchai
कुचाई प्रखंड के सुदूरवती क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय लेपसो परिसर मे 24.53 लाख की लागत से अतिरिक्त स्कूल बिल्डिंग का निर्माण होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गाराई, सांसद प्रतिनिधि छोटेराय किसकू, समाजसेवी बांसती गागराई आदि ने किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। एक सभ्य और समृद्ध समाज के निर्माण शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा से ही एक अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है। झारखंड सरकार का प्रयास है कि शिक्षा से जुड़ी हर जरूरतों को मुहैया कराया जाए। जब तक बच्चों को बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जाएगी, तब तक बच्चों का सर्वांगिक विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गाराई, सांसद प्रतिनिधि छोटेराय किसकू, समाजसेवी बांसती गागराई, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, मनोज मुदूईया, भारत सिंह मुंडा, स्कूल के शिक्षक सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
