खरसावां-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के चुर्गुइन पानी टंकी
चौक पर पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर, तीन जख्मी,
विधायक ने 108 पर किया कॉल कर भेजा अस्पताल,
kharsawan
खरसावां-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के चुर्गुइन पानी टंकी चौक पर पिकअप वैन और एक बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर से बाइक सवार तीन युवक जख्मी होकर सड़क पर पडे रहे। घटना दोपहर की बताई जा रही है। पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर से खूटपानी के (पताहातु) पोरलोयॉन्ग के तीन युवक सड़क पर गिरे पड़े थे।

इसी क्रम में चक्रधरपुर से खरसावां आ रहे खरसावां विधायक दशरथ गागराई की नजर सडक पडी घायलों पर पडी। विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ियों को रुकवाया और घायलों की मदद करने मौके पर पहुंच गए। बाइक सवारएक युवक का बाया पैर फैक्चर हो गया है। जबकि दो युवकों की स्थिति गंभीर रूप है। जिस वजह से वह सड़क से उठ नहीं पा रहा था। लेकिन विधायक दश्रथ गागराई ने तीनों घायल को उठवाया और खुद 108 पर कॉल कर सदर अस्पताल चाइबासा भेजवाया। जिसमें एक युवक का बाया पैर फैक्चर हो गया है। जबकि दो युवकों की स्थिति गंभीर रूप है। बता दे कि जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े नजर आते हैं। ऐसे में मौके-बे-मौके नेता लोगों के साथ नजर आते हैं। ऐसे ही एक विधायक की संवेदनशीलता खरसावां-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग में देखने को मिली। उन्होंने सड़क हादसे में घायल युवकों को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
