खरसावां क्षेत्र प्रसिद्ध सांडेबरु के आठमाचिला टुसू मेला में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक*
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत क्षेत प्रसिद् सांडेबुरु के आठमाचिला टुसू मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में सांडेबुरु के आसपास व दूर-दराज गांवों से लोग पारंपरिक टुसू प्रतिमा लेकर पहुंचे थे। निर्णायक मंडल द्वारा महालीसाई को प्रथम बुरुडीह को द्वितीय और सांडेबुरु को तृतीय समेत अन्य सभी टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर पारंपरिक नृत्य और संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने झारखंडी लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित डाॅ जगदीश प्रसाद महतो ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह पर्व न केवल लोक आस्था से जुड़ा है, बल्कि सामाजिक एकता और परंपराओं को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने की आवश्यकता है।
*खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
मेले में पहुंचे बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता की गई। इसके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
मौके पर डॉ जगदीश प्रसाद महतो,डॉ सदानंद महतो,अशोक महतो,दिनेश कुमार महतो,सुबोध महतो,दिलीप महतो,राजेश महतो,सत्यजीत महतो, गणेश महतो, प्रदीप महतो, घनपत महतो, संतोष महतो, महावीर महतो जगबंधु महतो समेत अन्य उपस्थित थे। उक्त मेले को सफल बनाने में सांडेबुरु के समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा।
