खरसावां के काशीडीह में 100 केवी ट्रांसफार्मर
का उद्घाटन, 13 दिनों बाद गांव में लौटी रोशनी
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत के तिरीलडीह टोला काशीडीह में 100 केवी ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। बताया जाता है कि पिछले 13 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा को दी गई, जिसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग से संपर्क किया और शीघ्र ही 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफार्मर के स्थापित होते ही गांव में पुनः बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य के त्वरित पहल की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समाजसेवी गारदी सोय, पूर्व जिप कुंवर सिंह बानरा, प्रदीप प्रधान, मंटु प्रधान, बाबूलाल कुम्हार, नोटु कुम्हार, संपत कुम्हार, अशोक कुम्हार, लखन कुम्हार एवं विष्णु लेयांगी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
March 7, 2026 10: 15 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
