खूंटपानी में 76वां वन महोत्सव का आयोजन
पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक बने ग्रामीण,
तभी मानव जीवन रहेगा सुरक्षित-दीपक बिरूवा
khutpani
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खूंटपानी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को सामाजिक वानिकी प्रमंडल चाईबासा के तत्वावधान में 76वां वन महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार एवं परिवहन विभाग के मंत्री सह दीपक बिरुवा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई उपस्थित रहे। मंत्री, विधायक एवं अधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मंत्री दीपक बिरूवा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा पेड़-पौधों का मानव जीवन में एक विशिष्ट स्थान है। संस्कार में पेड़-पौधों के बिना मानव का जीवन नहीं चल सकता। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा जागरूकता की कमी के कारण लोग गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगा देते हुए, लेकिन इससे पर्यावरण को क्या हानि होता है इसका अंदाजा नहीं होता। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में आग नहीं लगाने की अपील की और कहा जंगलों की रक्षा करने को कहा।

साथ ही मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होने की अपील की। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि विकास के साथ-साथ हमें पर्यावरण का भी संतुलन बनाए रखना होगा। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, पानी और हरियाली देना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं मंत्री, विधायक समेत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। इस अवसर पर डीएफओ आरपी सिंह, राजीव रंजन, रेंजर शंकर भगत, परमानंद रजक, लोहरदा पंचायत के उप मुखिया बागुन गागराई, खुंटपानी के सीओ, प्रधानाध्यापिका मनीषा सामाड, वनकर्मी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
