सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर गौरंगडीह मे दो बाइक के टक्कर में दो बच्चे समेत 6 लोग घायल,
Seraikella
सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर गौरंगडीह डीसी ऑफिस के पास दो बाइक के टक्कर में दो बच्चे समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जमशेदपुर बिरसा नगर के रहने वाले राजीव महापात्र चाईबासा से जमशेदपुर लौट रहे थे, उनके साथ उनके 12 वर्षीय पुत्र मंटू महापात्र एवं 13 वर्षीय पुत्री श्रावणी महापात्र भी साथ थी जबकि दूसरे साइड से एक बाइक पर बड़ा कंकड़ गांव के आमदीहा टोला के समीर महतो उसके साथ फुलतुली महतो एवं शारदा महतो अपने गांव से निकाल कर सरायकेला के टीमनिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गई।
