सरायकेला नगर पंचायत के 35 सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का बनाया था मूड, परंतु नगर पंचायत के प्रशासक के सकारात्मक पहल के कारण सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गए,
Seraikela
सरायकेला नगर पंचायत के 35 सफाई कर्मियों न गुरुवार से हड़ताल पर जाने का मूड बना लिया था, परंतु नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा के सकारात्मक पहल के कारण सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गए और पुनः काम पर योगदान दिए । मामला यह है कि नगर पंचायत के अंतर्गत कार्य करने वाले 35 सफाई कर्मियों का मानदेय दो माह( नवंबर एवं दिसंबर कब बताया था मकर पर्व से पूर्व मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सभी 35 कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर जाने वाले थे परंतु प्रशासक समीर बोदरा की सकारात्मक पहल के कारण सभी 35 कर्मचारी पुनः कम पर लौट गए हैं।

कर्मचारियों का नवंबर माह का लंवित मानदेय तत्काल आज ही उपलब्ध करा दिया जा रहा है, जबकि दिसंबर माह का मानदेय इसी माह 31 जनवरी से पूर्व कर्मचारियों देने की आश्वासन दी गई ।इसके बाद हंसी-खुशी सभी सफाई कर्मचारी काम पर लग गए।
