रांची मे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 31 मांगें
Ranchi केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र के सामने 31 प्रमुख मांगें रखीं।
*सीएम सोरेन की मांगें*
– कोल कंपनियों पर बकाया 1.40 लाख करोड़ रुपये शीघ्र दिलवाया जाए।
– सहकारी संघवाद की भावना से आगे बढ़ने का आह्वान।
– 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सहायता देने वाली मंईयां सम्मान योजना को समर्थन देने की मांग।
– ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना और रांची मेट्रो जैसी संरचनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग।
– पर्यटन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सहायता देने की मांग।
*बैठक में शामिल हुए*
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
– झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
– ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
– झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर
– अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि
*सीएम सोरेन का कहना*
झारखंड के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग नितांत आवश्यक है। सहकारी संघवाद की भावना से आगे बढ़ना चाहिए। ये मांगें राज्य के लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में निर्णायक कदम हैं। इसे गंभीरता से लिया जाए।
