17 दिवसीय विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत 206 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह; शुक्रवार को आठ ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Seraikella
सरायकेला। विभागीय निर्देशानुसार चलाए जा रहे 17 दिवसीय विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत सरायकेला सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक द्वारा कुल 206 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शुक्रवार को समापन हुए उक्त विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव के अवसर पर कुल आठ रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सरायकेला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा कुमारी ने बताया कि विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव का समापन हुआ है। परंतु रक्त की आवश्यकता को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान का दौर जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्लड बैंक सरायकेला के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धेंदू कुमार सिंह एवं सदर अस्पताल सरायकेला के मैनेजर संजीत कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित रहते हुए आमजन को राष्ट्रहित एवं मानव हित में आदर्श दशा में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
