खरसावां के बड़ाबांबो में शहीद सोमाय गागराई की मनाई 18वीं शहादत दिवस, दी श्रद्धांजलि,एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना,
Kharsawan
खरसावां के प्रखंड अंतर्गत बड़ाबांबो चौक में मंगलवार को शहीद सोमाय गागराई की 18वीं शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। बड़ाबांबो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर उनकी धर्मपत्नी पांगला गागराई एवं पुत्री सह पूर्व मुखिया सुनिता गागराई ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा खरसावां प्रखंड के जोजोकुड़मा स्थित उनके पैतृक गांव में बने समाधि स्थल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सोमाय गागराई हमेशा क्षेत्र के विकास, जल जंगल जमीन की रक्षा और समाज के हितों की लड़ाई के लिए सक्रिय रहे। वे मिलनसार एवं जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके विचारों और सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बताया गया कि सोमाय गागराई का जन्म 12 जुलाई 1958 को खरसावां प्रखंड के जोजोकुड़मा गांव में हुआ था। वे पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भी रह चुके थे। ज्ञात हो कि 17 फरवरी 2008 को चक्रधरपुर में अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से क्षेत्र में हर वर्ष उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवसर पर मंगल सिंह हांसदा, मुखिया सोनामनी पूर्ति, पांगला गागराई, चिंतामणि महतो, संजय जारिका, रामरतन महतो, जीतमोहन महतो, जगबंधु महतो, भिष्मो प्रधान, सत्यवान गागराई, गोवर्धन गागराई, श्यायलाल गागराई, कुशो मुदी, हुंडरू महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
