टीएनए राउंड टु में शामिल हुए 123 शिक्षक शिक्षिकाएं; डीईओ ने उपस्थित होकर किया उत्साहवर्धन,
Seraikella
सरायकेला। शिक्षकों के सतत क्षमता विकास को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा टीचर नीड एसेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सरायकेला के नृपराज राजकीय जमा दो सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में टीचर नीड एसेसमेंट राउंड टू आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन सरायकेला प्रखंड के कुल 123 शिक्षक शिक्षिकाएं दो पारियों में आकलन परीक्षा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह आकलन सर्विस की दृष्टि से नहीं है। इसलिए किन्हीं को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह आकलन यह जानने का प्रयास है कि आपके द्वारा विद्यालय में पढ़ाई जा रहे विषय के किस विषय में आप कमजोर साबित हो रहे हैं। उक्त विषय में आपको विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य परियोजना द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी सहित सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात एवं सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांतोना जेना तथा प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
