खरसावां में संगठन मजबूती पर युवा कांग्रेस की बैठक,
विधानसभा एवं प्रखंड अध्यक्षो को कमेटियो के गठन का निर्देश,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करे- प्रेमेंद्र मिश्रा,
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में संगठन मजबूती को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला युवा कांग्रेस की एक बैठक युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्ये रूप से उपस्थित कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि छोटेराय किस्कू, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूरती के उपस्थित में संगठन को मजबुती पर बल दिया गया। प्रदेश सचिव श्री किस्कू ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है।

यदि युवा सक्रिय रहेंगे तो संगठन स्वतः मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की अपील की। जबकि श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत से अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि संगठन विस्तार और सक्रियता पर जोर देते हुए युवाओं से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। वही युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा। सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी कार्यकर्ता पार्टी लाइन से बाहर जाकर काम करता है तो उस पर कार्रवाई तय है। साथ ही विधानसभा अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों को शीघ्र ही अपनी-अपनी कमेटियों का गठन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश सचिव छोटेराय किस्कू, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूरती, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, राहुल सिंह सोय, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष सुखलाल होनहागा, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष बरजू लोहार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
