खरसावां में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं का निकला
कलश यात्रा, एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम के
जयकारी के बीच नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ,
kharsawan
एक ही नारा एक ही नाम,जय श्री राम जय श्री राम के जयकारी से सोमवार को खरसावां पंचायत क्षेत्र गुंज उठा। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा कथा पंडाल से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए खरसावां के सोना नदी पर पहुंची। वहां कथावाचक दीदी दिव्यांशी जी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 208 कन्याओं व महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा हाईस्कूल चौक, तलसाई, बजारसाई, गोपबंधु चौक, कुम्हारसाई, बेहरासाई होकर वापस कथा पंडाल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान लाल साड़ी पहने हुए महिला श्रद्धालुओं ने जहां नारियल व फूल मालाओं से सुसज्जित कलश सिर पर धारण किए हुए थे, वहीं श्रीराम के ध्वज थामे हुए पुरुष व बच्चे जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे खरसावां भ्रमण के दौरान सभी ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। इसके साथ ही नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा की शुरुआत हो गई। खरसावां पंचायत भवन प्रांगण में श्री रामकृष्ण कथा कमिटि बेहरासाई खरसावां के द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा में कथावाचक दीदी दिव्यांशी जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए पहले दिन कहा कि जितने सरल व सहज प्रभु श्रीराम हैं। उतना ही सरल श्री राम कथा है। इसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। राम कथा सुनने से मन पवित्र और शुद्ध हो जाता है। जिसका मन पवित्र होता है, उसे ही श्रीराम स्वीकार करते हैं। राम कथा पाप करने की प्रवृत्ति को खत्म कर देता है। इसके साथ कथा पंडाल में महाआरती में लोग भगवान जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए जमकर झूमे।
खरसावां में नौ दिनों तक रहेगां भक्तिमय माहौल
खरसावां में लगातार नौ दिनों में भक्तिमय माहौल बना रहेगा। आगामी 5 मार्च तक प्रतिदिन कथावाचक दीदी दिव्यांशी जी राम कथा सुनायेंगे। प्रतिदिन संध्या 5 बजे से संध्या 6 बजे तक भजन संध्या और श्रीराम कथा संध्या 6 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। जबकि आगामी 5 मार्च को पूर्णाहुति, हवन एवं प्रसाद वितरण होगा। जबकि संध्या 7 बजे से पृथ्वीराज सिंहदेव के द्वारा भजन संख्या का आयोजन किया जाएगा।
ये थै मौजूद
श्री रामकृष्ण कथा कमिटि बेहरासाई खरसावां के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ज्योतिषी, सचिव अभिलाष ज्योतिषी, कोषाध्यक्ष मदन नापित, सौरव ज्योतिषी, आदर्श मिश्रा, शैलेस सिंह, पंकज तिवारी, चंदन महतो, प्रकाश बारिक, बिकाश बारिक, बिकू बारिक, अजय बारिक, महादेव मोडक, सूरज बारिक, संदीप साहू, प्रीतम मोदक, बंटी साहू आदि मौजूद थे।
March 7, 2026 2: 47 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
