खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
Kharsawan
खरसावां प्रखंड में ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बकरा विकास योजना के तहत 11 लाभुकों के बीच पशुधन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, बीपीए सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को पशुपालन के महत्व, देखभाल और इससे होने वाली आय के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर श्री माझी ने कहा कि बकरा विकास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना है। पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक प्रभावी पहल मानी जा रही है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में बकरी पालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। विशेष रुप से गरीब वर्ग के लिए आय का उत्तम साधन है। जिसको अपना कर किसान भाई अपने आजीविका ऑफ में वृद्धि कर सकते हैं। श्री माझी ने कहा कि इस क्षेत्र में कई लोग कृषि के अलावा पशुपालन का भी कार्य करते हैं। सरकार की ओर से ऐसे कृषकों एवं में पशुपालकों के बीच सूअर के अलावा बकरा, बत्तख, चूजे का वितरण किया जा रहा है। इससे लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। वहीं श्री जामुदा ने कहा कि इस योजना के तहत जो किसान पशुपालन करेंगे। उन्हें उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए किसान खेती भी कर पाएंगे और इससे उनकी कमाई बढ़ेगी। उन्हें एक और फायदा यह होगा कि अगर कृषि में उन्हें नुकसान होगा तो पशुपालन के जरिए उनकी नुकसान की भरपाई होगा। उन्हें आर्थिक फायदा होगा। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान मांझी, प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, सीओ कप्तान सिंकू प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
