कुचाई के रूगुडीह में टुसू-फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न
पुरूष वर्ग में बेवफा सनम, महिला वर्ग में पाडेया एफसी टीम चौम्पियन
खेल कैरियर के लिए बेहतर विकल्प-सोनाराम बोदरा
kuchai कुचाई प्रखंड के रूगुडीह फुटबॉल मैदान में स्वं भगवत सिंह मुंडा जंयती पर सोनाली टुसू मेला संघ लुपूंगबेडा रूगुडीह के द्वारा आयोजित दो दिवसीय टुसू मेला और फुटबॉल प्रतियोगिता सर्म्पन हो गई। इस पुरूष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसटी विसायलाता एफसी को 1-0 से पराजित कर बेवफा सनम की टीम चैम्पियन बनी। जबकि महिला वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में टाई ब्रेकर के तहत बुरली एफसी को 2-1 से पराजित कर पाडेया एफसी टीम चौम्पियन बनी। इस पुरूष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 24 टिमों ने भाग लिया। जबकि बालिका वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया। वही टुसू प्रतियोगिता में बाण्ड्री विजेता एवं बारूहातु उपविजेता रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। साथ ही पुरूष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम बेवफा सनम को 12 हजार, उपविजेता टीम एसटी विसायलाता एफसी को 5 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहे गोपाल एफसी को 5 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे महिला फुटबॉल प्रतियोगिता केें विजेता टीम पाडेया एफसी टीम को 2500 रूपये तथा उप विजेता टीम बुरली एफसी को 1500 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया। वही टुसू प्रतियोगिता में विजेता बाण्ड्री को 3 हजार एवं उपविजेता बारूहातु को 2 हजार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि खेल कैरियर के लिए बेहतर विकल्प है। खेल में मिली कामयाबी से न सिर्फ अपनी पहचान बनती है, बल्कि स्कूल, क्षेत्र, राज्य का नाम रौशन होता है। उन्होने ने कहा कि गामीण परिवेश में झारखंड की खेल प्रतिभा की धूम है। बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाडी अपना उज्ज्वल भविष्य बनाये। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनारा बोदरा, मुखिया करम सिंह मुंडा, कृष्णा सोय, लखीराम मुंड़ा आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 1: 15 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
