खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर प्रशिक्षण, बीएलओ को विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया, ऐप के उपयोग, प्रपत्रों की सही तरीके से भराने का मिली जानकारी,
kharsawan भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के तत्वावधान में खरसावां के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण का उद्घाटन खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया, नवीनतम दिशा-निर्देशों, बीएलओ ऐप के उपयोग, प्रपत्रों की सही तरीके से भराई और मूल्यांकन संबंधी पहलुओं की जानकारी देना है। प्रशिक्षण का नेतृत्व अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू व एसएलएमटी मास्टर ट्रेनर अभिषेक रंजन प्रशिक्षण दे रहे हैं। बीएलओ को पुनरीक्षण से जुडी समस्त प्रक्रियाओं जैसे घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन, नाम जोडना, हटाना, संशोधन एवं मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। श्री सिंकू ने कहा कि सटीक, नवीनतम और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। इसकी जिम्मेदारी बीएलओ के कंधों पर होती है, जिन्हें निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा और दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए सभी कार्यों को गंभीरता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को विभिन्न फॉर्म भरने की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग तथा नवीनतम डिजिटल प्रक्रियाओं से अवगत करवाया। इस दौरान मुख्य रूप से अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, मास्टर ट्रेनर अभिषेक रंजन, कम्प्यूटर आॅपरेटर रघुनंदन महतो सहित 79 बीएलओं उपस्थित थे।
March 7, 2026 4: 21 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
