आत्मनिर्भर भारत की सपना को साकार करने के लिए भाजपा द्वारा 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक चलाएगी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान,
Seraikella
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की सपना को साकार करने के लिए भाजपा द्वारा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती से लेकर 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती तक पूरे तीन माह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाई जाएगी । इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में होने वाले कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी से लेकर ग्रास रूट पर बूथ लेवल के कार्यकर्ता भी इस कार्य में लगेंगे ।मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत को लेकर आयोजित एक कार्यशाला के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस 3 महीने के विशेष अभियान में सम्मेलन किया जाएगा ,लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाएगा, हर घर स्वदेशी अभियान चलाई जाएगी, भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग के लिए गांव-गांव तक प्रचार किया जाएगा, गांव के लोगों को मोटिवेट किया जाएगा, क्योंकि गांव को आत्मनिर्भर बनाएंगे तभी हमारे देश आत्मनिर्भर बनेगा और वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत उभर कर सामने आएगा। पार्टी कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में पूर्व विधायक अनंत राम टुडू ,जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, राकेश मिश्रा, राकेश सिंह, तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए नगर प्रमंडल के अध्यक्ष महासचिव तथा अन्य उपस्थित रहे।
