जमशेदपुर के मानगो एन एच 33 राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर चोरी, ध्वनि यंत्र और नगद रुपए ले भागे चोर, नशा की सामग्री ,डेली लॉटरी का होलसेल मंडी हैं मानगो इसलिए यहां भगवान भी सुरक्षित नहीं–विकास सिंह
Jamshedpur जमशेदपुर के मानगो एन एच 33 के स्मार्ट बाजार के ठीक सामने स्थित राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया । मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को अहले सुबह दिया । सूचना मिलने पर मंदिर पहुंचे विकास सिंह को मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने बताया बीती रात का रात्रि 10:00 बजे मंदिर का पट बंद करके सभी लोग अपने घर चले गए थे सुबह सवेरे जब मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे ने मंदिर का पट खोला तो देखकर हतभ्रत रह गए मंदिर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था मंदिर के अलमीरा में रखा हुआ सुबह शाम बजने वाला ध्वनि यंत्र का पूरा सेट के साथ मंदिर को संचालित करने के लिए अलमीरा में ही रखा हुआ लगभग ₹6000 चोरी हो गए थे। मौके में पहुंचे विकास सिंह ने घटना की जानकारी स्थानीय मानगो थाना को दिया । विकास सिंह ने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों के लाख मना करने के बाद भी मानगो में नशा करने वाले सामान के साथ-साथ डेली लॉटरी का धंधा खुले आम फल फूल रहा है अवैध कारोबार की होलसेल मंडी मानगो बनी हुई है जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि चोरों ने इंसान को छोड़ भगवान को भी नहीं बक्शा । विकास सिंह ने कहा की लचर कानून व्यवस्था और पेट्रोलिंग ना के बराबर होने के कारण भगवान भी सुरक्षित नहीं है । विकास सिंह ने जिला प्रसारण से आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की बात कही है । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, सूर्यकांत पांडे,दयाकांत तिवारी,शेखर शर्मा, अमित वर्मा,संदीप शर्मा, अजय साव उपस्थित थे।
March 7, 2026 4: 08 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
