जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में पुलिस ने अभियान चलाकर 214.16 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की अवैध खेती को किया नष्ट,
Saraikella kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अब तक 214.16 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की अवैध खेती को किया नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत रविवार को जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 10.5 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में एस एसबी मतकमडीह की कंपनी एवं थाना प्रभारी चौका के साथ ग्राम रंका एंव टुरू में करीब 3.5 एकड़ अवैध रूप से लगाये गए अफीम की खेती को नष्ट किया गया। जबकि ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी इचागढ़ के नेतृत्व में ग्राम बिरडीह में करीब 02 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर खरसावां थानांतर्गत रायजामा गांव चेतनपुर टोला में ग्रामीणो के द्वारा ग्राम सभा कर जंगल क्षेत्र में लगे लगभग 5 एकड़ में अवैध अफीम को विनिष्ट किया। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत इस फसलीय वर्ष 2024-2025 में अब तक सभी थाना क्षेत्र में मिलाकर लगभग 214.16 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की अवैध खेती का विनष्टीकरण किया गया है।
April 7, 2025 8: 13 pm
Breaking
- खरसावां के आमदा में धूमधाम से निकाला रामनवमी जुलूस, श्रद्धालुओं ने लाठी, तलवार भांजते हुए दिखाई करतब, जय श्रीराम व जय हनुमान के नारे गूंजते रहे
- खरसावां में विजयादशमी के साथ बासंती पूजा संर्पन्न, ब्राहम्ण समाज के 38 युवाओं का हुआ उपनयन संस्कार
- खरसावां के बुढीतोपा में कलश यात्रा के साथ 16 प्रहर हरि संकिर्त्तन शुरू, हरि संकिर्त्तन में काफी संख्या में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़, विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
- राजखरसावां-बडाबाम्बो के कुदासिंगी के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सर गायब, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस,
- कुचाई के मंदिरों में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की हुई विशेष पूजा-अर्चना, सुख शांति और समृद्धि की कामना,
- खरसावां में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पारंपरिक हथियारों के साथ निकला रामनवमी जुलूस, जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमबना क्षेत्र, दिखाया हैरतअंगेज खेल,
- खरसावां में ईद मिलन समारोह में दिखी सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, मीठी सेवई से अतिथियों का स्वागत, ईद उल फितर खुशियां बांटने का त्योहार है-गागराई
- खरसावां व आमदा में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी की जाएगी कार्रवाई,