खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक में कमेटी
का विस्तार, पोंडे राम पुरती केन्द्रीय संगठन सचिव एवं सावन बरला
किसान एवं मजदूर मोर्चा का पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मनोनीत,
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सोय ने वृहद झारखण्ड मोर्चा का विस्तार करते हुए पोंडे राम पुरती को केन्द्रीय संगठन सचिव एवं सावन बरला को किसान एवं मजदूर मोर्चा का पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही आवहान किया कि संगठन को संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। संगठन की मजबुती ही हमारी एकजुटता का प्रतीक है।

आइए मिलकर इसे और अधिक मजबूत बनाए। श्री सोय ने कहा कि संगठन का विस्तार राज्य के सभी प्रमंडलों में अगले कुछ ही दिनों की जाएगी। उन्होंने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा का गठन झारखण्ड को नई दिशा देने और विकसित राज्य बनाने के लिए झारखण्ड के वीर शहीदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करने के दिशा में कार्य किया जा रहा है। ताकि राज्य में अच्छी शिक्षा अच्छे अस्पताल पर्याप्त सिंचाई की सुविधा 24 घंटा बिजली एवं बेरोजगारों रोजगार मिले।

केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य बनने के 25 साल गुजरने चला लेकिन राज्य में आज भी स्थानीय नीति नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में जल जंगल जमीन बचाने के नाम पर सिर्फ वोट बटोरने का कार्य किया है विकास के दृष्टिकोण से झारखण्ड काफी पिछड़ा हुआ है इसीलिए राज्य में ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है जो सिर्फ वृहद झारखण्ड मोर्चा ही दे सकती है। वही केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य गुणाराम जामुदा ने कहा कि आज भी झारखंडियों को दो वक्त की रोटी के लिए दातून-पत्तल और लकड़ी बेचना पड़ रहा है यह हम झारखंडियों के लिए बहुत शर्म की बात है। हमें सरजमीं की हकीकतों को समझना होगा तभी हम अपने लोगों के लिए सही कार्य कर सकते हैं। जबकि केंद्रीय संगठन सचिव चूड़ी पुरती ने कहा कि राज्य की जनता जनप्रतिनिधि चुनते तो हैं लेकिन चुनाव के बाद वे अपना जनप्रतिनिधि को अपना मालिक समझने लगते हैं। जिसके कारण झारखण्ड की जनता आज भी गुलामी की जिंदगी जीने को विवश हैं। वृहद झारखण्ड मोर्चा जनजागरण अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि आम जनता अपना हक और अधिकार के लिए खुद लड़ाई लड़ सके। केंद्रीय सचिव सारंगधर हेंब्रम ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी ने झारखण्ड को बर्बाद कर दिया है। इसीलिए झारखण्ड को राष्ट्रीय राजनीति से बचाने की जरूरत है ताकि हम अपना सोना झारखण्ड का विकास अपने तरीका से कर सकें। इस बैठक में मुख्य रूप से बिरसा सोय, भरत सिंह गागराई, गुणाराम जामुदा, चूड़ी पुरती, सारंगधर हेंब्रम, अभय सिंह जामुदा, पांडे राम पुरती, दुर्गा चरण पुरती, सावन बारला, सोमाय जामुदा, सीराम मुंडा, जेवियर जामुदा, तुरी सावैंया आदि उपस्थित थे।
