खरसावां में भाजपा एसटी मौर्चा ने की बैठक,
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर सरायकेला में
बिरसा मुंडा का माल्यार्पण कर निकालेगी पदयात्रा,
kharsawan
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर खरसावां विधानसभा कार्यालय में भाजपा एसटी मोर्चा की एक बैठक जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 नवबंर को भाजपा एसटी मोर्चा के द्वारा सरायकेला में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा निकाली जाएगी।

पदयात्रा के दौरान भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता सभा भी आयोजित करेंगे। इसमें सरकार की उपलब्धियां बतायी जायेगी़। मौके पर श्री सोय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक ऐसा इतिहास हैं, जिन्होंने आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वाभिमान, स्वराज और स्वदेशी की चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि मां भारती के इस अमर सपूत के 150वें जन्म वर्ष को भाजपा पूरे सम्मान और गौरव के साथ मना रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके संघर्ष, बलिदान और विचारों से प्रेरणा ले सकें। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रदीप सिंहदेव, हरिचरण सोय, सोमा सरदार, ईश्वर चन्द्र महतो, लादूराम हेम्ब्रम, प्रदीप प्रधान, परेश प्रधान, राजाराम महतो, बन बिहारी राय, सन्तोष कुम्हार विश्वजीत प्रधान (जिला मंत्री) आदि उपस्थित थे।
