खरसावां के अशोका इंटरनेशनल के 10वें बैच के
छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई, मिस्टर अशोका का खिताब आशीष
प्रधान और मिस अशोका का खिताब लक्ष्मी शाह को मिला,
Kharsawan
खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10 सत्र 2025-26 में सम्मिलित होने वाले छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अशोका इंटरनेशनल स्कूल का दसवां बैच है। कार्यक्रम की शुरूआत दसवीं कक्षा के सभी छात्र छात्राओं को पारंपरिक तरीके से स्वागत कर स्थान ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम की शोभा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किए गए रंग बिरंगे प्रस्तुति थे। जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को जोश से भर दिया। इसके बाद आशीष प्रधान और अनुष्का मुखी ने विद्यालय में अपने सफर पर अपने खट्टे मीठे विचार साझा किए। कक्षा 10 वीं के छात्र छात्राओं को कई प्रकार के टैग देकर सम्मानित किया गया। मिस्टर अशोका का खिताब आशीष प्रधान और मिस अशोका का खिताब लक्ष्मी शाह को दिया गया। इसके अलावा नॉटी बादल महतो, हैंडसम दीपक मुंडा, ब्यूटी सृष्टि केसरी, हेल्पफुल स्नेहा सरदार, अटेंडेंस गिरीश तीयू, एकेडमिक अनुष्का मुखी, मिस्टर आज्ञाकारी दीपू प्रधान, मिस आज्ञाकारी नादिरा करीम को खिताबों से नवाजा गया। कार्यक्रम के होस्ट के रूप में अनिकेत नंदा, दुर्गा युक्ता, अभिजीत सतपथी और स्नेहा नंदा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिशान अली और सेजल कुमारी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कक्षा 9वीं के सभी विद्यार्थियों की सराहना की गई। समारोह का अंत विद्यालय की प्रधानाचार्या सारिका कुमारी ने विद्यार्थियों को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी और आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
March 7, 2026 5: 39 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
