सरायकेला नगर क्षेत्र में बढा आवारा कुत्तों का आतंक,कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री टुकून भंज बने शिकार,
Seraikella सरायकेला नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है । चौक चौराहा पर दर्जनों आवारा कुत्ते जमीन रहते हैं तथा मौका पाकर लोगों पर टूट पड़ रहे हैं। भी चरम पर देखा जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एक आवारा कुत्ते ने कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री टुकून भंज को सरायकेला थाना चौक के समीप अपना शिकार बना लिया। आवारा कुत्ते ने टुकून भंज को पेट में काटा। जिसके बाद उन्हें स्थानीय जनों के सहयोग से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। जहां जांचोंपरान्त उनका एंटी रेबीज वैक्सीन से प्रॉपर इलाज शुरू किया गया। टुकून भंज ने बताया कि इन दोनों सरायकेला नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का प्रभाव एवं आतंक काफी बढ़ा हुआ है। विशेष कर मल्लिक बांध से लेकर पुराने सिनेमा हॉल तक के क्षेत्र में आवारा कुत्ते बड़ी संख्या में मंडराते हुए दिख रहे हैं। और राह चलते लोगों को परेशान कर रहे हैं।
March 7, 2026 5: 49 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
