खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में
शिक्षकों और बच्चों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ,
नशे से लड़ना जिंदगी की बड़ी जीत है-विश्वकर्मा
kharsawan राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 से 26 जून तक संचालित होने वाले निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर खरसावां में प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं, सहायक कर्मियों एवं बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। प्रभातफेरी स्कूल परिसर से निकालकर कृष्णापुर गांव का भ्रमण किया। इसमें छात्रों ने नशा मुक्ति के नारे लगाकर आम जनता को जागरूक किया।

इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों से किसी प्रकार का नशा का सेवन करने से बचने की सलाह दी गई है। अभियान के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नशे से लड़ना जिंदगी की बड़ी जीत है। नशा को ना ज़िन्दगी को हां कहने की सलाह दी गई। मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर समाजिक मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं। इसके बाद भी आज के नवयुवक नशे की आदत से बर्बाद हो रहें हैं। समाज और सरकार अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया तो न जाने कितने नव युवक नशे की लत से अपने अपने भविष्य बर्बाद कर लेंगे। जबकि कृष्णापुर पंचायत की मुखिया रेशमी सोय ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नशा करने से होने वाले नुकसान और मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देना था। वही विधालय परिवार की ओर से आमदा ओपी प्रभारी रमण कुमार विश्वकर्मा को उपहार स्वरूप पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से आमदा ओपी प्रभारी रमण कुमार विश्वकर्मा, कृष्णापुर मुखिया रेशमी सोय, मनोज कुमार, शैलेश कुमार तिवारी, रणवीर महतो, जगरनाथ प्रधान, विश्वजीत कुमार सतपती, योगेन्द्र महतो, महादेव मुंडा, खिरोधर कुमार साहु, नुतन रानी, प्रभा कुमारी, गीता महतो, रेणुका महतो, सुभाष चंद्र तांती, कांति हाईबुरू उपस्थित थे।
