खरसावां में राष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित प्रतियोगिता
में प्रतिभाओ ने दिखाया दम, सीनियर वर्ग में सुजित एवं गौरव प्रथम,
गणित हमारे जीवन से लेकर हर क्षेत्र में उपयोगी है-बीडीओ
Kharsawan
खरसावां में महान गणितश्र श्रीनिवास रामानुजन की जयती पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में गणित प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान गणितीय आकलनों, नवाचार के प्रदर्शों, माँडल चार्टों और गणित की पहेलियों को सुलझाते हुए बच्चों ने गणित का भरपूर आनंद उठाया।

गणित केवल नंबर, फार्मूला तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारी सोच, तर्क शक्ति एवं समस्या समाधान की यात्रा है। जूनियर वर्ग में रौनक एवं अमन को प्रथम स्थान, निशा एवं रितु को द्वितीय स्थान एवं मान्यता और मनीषा के माँडल को तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत किया गया। जबकि सीनियर वर्ग में सुजित एवं गौरव प्रथम, रोहित एवं सिद्धार्थ द्वितीय तथा लक्ष्मी एवं अन्तरा तृतीय स्थान पर रहे। सभी चयनित विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने बच्चों के इन प्रयासों की सराहना करते हुए दैनन्दिन जीवन में गणित की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित हमारे जीवन से लेकर हर क्षेत्र में उपयोगी है। गणित के बिना कुछ भी संभव नहीं है। गणित हमें तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करता है। वही डीएसए सचिव मो दिलदार ने कहा कि हमारे जागने से सोने तक गणित का योगदान भूलाया नहीं जा सकता है। जीवन के प्रत्येक कदम पर गणित का विशेष महत्व है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का गणित अच्छा होना चाहिए। उन्होने कहा कि आज वैज्ञानिक युग में गणित का महत्व और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि बगैर गणित के विज्ञान इतनी सफलता अर्जित नहीं कर सकता। शिक्षक विश्व रंजन त्रिपाठी ने कार्यक्रम की तारीफ में दो शब्द जोड़ते हुए कहा कि जय जवान जय किसान, जय विज्ञान जय अनुसंधान जय गणितीय समाधान गणित के एल्गोरिदिम (आकलन) के साथ जीवन के एल्गोरिदिम को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन निशा मोदक एवं रोहित महतो, ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा किया गया। निर्णायक मंडली में रामेश्वर मुंडा, पुष्पा बाखला एवं रेणुका पथाल उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य रूप बीडीओ प्रधान माझी, डीएसए सचिव मो दिलदार, बीपीओ प्रकज कुमार महतो, अब्दुल माजिद खान, उमा कुमारी, स्कूल की प्रभारी प्राचार्या मंजू हेम्ब्रम, विश्व रंजन त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, शरत् चंद्र, संजय यादव, सुधाकर सोरेन, सुनील कुमार महतो, रंजीत सोरेन, अंजलि मंडल आदि उपस्थित थे।
