कुचाई के बिरहोरों बहुल गांव बिरगामडीह में लगा विशेष
ग्रामसभा, बिरहोर परिवारों को पहुचाया गया सरकारी योजना का लाभ,
बिरहोरों को योजनाओं से आच्छादित करना उदेश्य-निर्देशक,
Kuchai
कुचाई के रुगुडीह पंचायत के आदि जनजाति बहुल गांव बिरगामडीह में शुक्रवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस विशेष ग्रामसभा में विभिन्न विभागों के द्वारा आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों में कम्बल, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्वा पेशन योजना, विकलांग पेशन योजना, आधार कार्ड, अबुआ आवास योजना, स्वास्थ, शिक्षा, बिजली, श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, कृर्षि विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायती राज, जेएसएलपीएस सहित 20 स्टॉल लगाकर आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को सरकार के सभी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया गया। इस ग्राम सभा में मुख्य रूप से उपस्थित आईटीडीए निर्देशक आशीष अग्रवाल ने कहा कि आदिम जनजातियों के बिकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्हे विशेष ग्राम सभा के माध्यम से स्टॉल लगाकर आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों में कम्बल, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्वा पेशन योजना, विकलांग पेशन योजना, आधार कार्ड, अबुआ आवास योजना सहित आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को सरकार के सभी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, प्रमुख गुडडी देवी, जिप जिग्गी हेम्ब्रम, मुखिया करम सिंह मुंडा, बीपीएम राजेश तिवेदी, सहायक अभियता गणेश कुमार महतो, कोडिनेटर पंकज कुमार, बीना बाकिरा, कंनिया अभियता सुमित कवि, कंनिया अभियता पियुष कुमार, पशु चिकित्सक डा0 मोनिका माझी, बीटीएम राजेश कुमार, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ मांडी, सहित कृषी, शिक्षा,, बैक प्रबंधक, विधुत विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 4: 10 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
