बकरीद पर सरायकेला अनुमंडल स्तरीय शांति समिति
की बैठक, त्योहार को शांतिपूर्व एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने
का निर्णय, एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश
Seraikella सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में आगामी 7 जून से 9 जून तक को मनाए जाने वाले बकरीद (ईद-उल-जुहा) पर्व को लेकर सरायकेला अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आज सरायकेला अनुमंडल सभागार में सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति के अध्यक्षता में की गई। बैठक में अनुमंडल के विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बकरीद पर किसी प्रकार की अशांति की सूचना नही है। लेकिन एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिए गए है। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति ने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार को पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है। सभी समुदायों से आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ पर्व को मनाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा जो भी सुझाव, शिकायतें एवं समस्याएं रखी गई हैं। उन्हें गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। सभी मुख्य बिंदुओं को नोट कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विशेषकर जिन क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, एवं ट्रैफिक व्यवस्था जैसी समस्याएं चिह्नित की गई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या फेंक न्यूज पर ध्यान न दें, और ऐसे मामलों में सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट नजर आती है तो तुरंत जिला, अनुमंडल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। बैठक में बकरीद के दौरान नगर में बिजली पानी की व्यवस्था के साथ-साथ नमाज के समय चौक चौराहा में सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस बैठक में प्रखंड विकास अधिकारी यस्मिता सिंह, अंचल अधिकारी भोलानाथ महतो ,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि रंजन, विधायक चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि सनंद आचार्य, डीएसए सचिव मो0 दिलदार तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
