राजनगर के बड़ागीधी निवासी रोहित
हो तालाब ने बदली ज़िंदगी की राह
Rajnagar राजनगर प्रखंड के बड़ागीधी के रहने वाले रोहित हो की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। पहले सिंचाई की समुचित सुविधा न होने के कारण उन्हें खेती में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर ग्रीष्म ऋतु में जब फसलों को अधिक जल की आवश्यकता होती थी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जल छाजन विकास घटक 2.0) के तहत ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्ड मद से रोहित हो की भूमि पर 100×100×12 फीट आकार का एक नया तालाब निर्माण कराया गया। इस तालाब का कैचमेंट एरिया लगभग 1.5 हेक्टेयर है। वर्तमान में रोहित इस तालाब के जल का उपयोग सब्जी उत्पादन के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कद्दू, मिर्च, टमाटर, सेम, बिन्स, मटर, आलू और गेहूं की सफलतापूर्वक खेती की है। तालाब की मेड़ पर अरहर की फसल लगाई गई है, जिससे मिट्टी का कटाव भी रोका जा सका है। जल के समुचित उपयोग को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्शन सिस्टम मद के तहत रोहित ने एक एकड़ भूमि पर ड्रैगन फ्रूट की भी खेती प्रारंभ की है। अब तक रोहित हो द्वारा सब्जी व अनाज की बिक्री से लगभग ₹28,000 की आय प्राप्त की जा चुकी है, और आय में लगातार वृद्धि की संभावना है। यह सफलता न केवल जल प्रबंधन के प्रभावी उपयोग का उदाहरण है, बल्कि आत्मनिर्भर किसान की दिशा में उठाया गया सशक्त कदम भी है।
March 7, 2026 5: 26 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
