खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह मे
अंबेडकर जयंती पर क्विज़, निबंध, भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता,
विजेता, उप विजेता के प्रतिभाओं को किया सम्मानित
kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर क्विज़, निबंध, भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता, उप विजेता के प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बाल संसद के सदस्यओं ने अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने विधिवेत्ता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वही विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहां कि अंबेडकर जी न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे। बल्कि स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और समाज सुधारक भी थे। वे समता मूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। वे समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना चाहते थे। उन्होंने कहां कि अंबेडकर जी का पहला नारा था ष्शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहा। इसीलिए शिक्षा के क्षेत्र में जब तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक हम बेहतर समाज की स्थापना नहीं कर सकते। जबकि शिक्षक तुषार क्रांति महतो, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया एवं छंदा रानी माजि ने अंबेडकर जी के राष्ट्र व समाज हित में किए गए कार्यों को विद्यार्थियों को अवगत काराएं। इस दौरान मंच का संचालन प्रदीप कुमार महतो ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन तुषार कांति महतो ने किया। साथ ही प्रशांत कुमार प्रधान ने पुरस्कृत होने वाले समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, तुषार कांति महतो, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया,अनीशा लकड़ा, स्वागता सिंह, लवली कुमारी, मौसमी दास,सुमित्रा महतो, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहू, संध्या प्रधान, मनोज पाण्डेय , प्रदीप कुमार महतो, नीलमोहन महतो, आदि उपस्थित थे।
इन प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत,
क्विज़
प्रथम-समीर महतो
द्वितीय-खुशी कुमारी साहू
तृतीय-संगीता प्रमाणिक
निबंध
प्रथम-श्रद्धा रानी महतो
द्वितीय-दुर्गा परी महतो
तृतीय-घनेश्वरी लोहार
भाषण
प्रथम-अनिका नायक
द्वितीय-खुशी कुमारी साहू
तृतीय-पुनम विलाग
चित्रांकन
प्रथम-श्रद्धा रानी महतो
द्वितीय-शांति हेंब्रम
तृतीय-भारती महतो
March 7, 2026 1: 57 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
