जिले में नई ज्वाइनिंग करने वाले 300 से अधिक सहायक शिक्षकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले में हाल ही में नई ज्वाइनिंग करने वाले 300 से अधिक सहायक शिक्षकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, मोटीवेटर सह शिक्षक तरुण कुमार सिंह द्वारा शिक्षकों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सरायकेला के एनआर प्लस उच्च विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम हुआ।

जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने सभी शिक्षकों से कहा कि सभी शिक्षक सेवा भावना से कार्य करें। दिक्कत आने पर उन्हें अवश्य सूचित करें, ताकि तुरंत इसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि छात्रों को पढ़ाने से पूर्व स्वयं उस पाठ की पूर्व तैयारी कर लें। इससे छात्र और शिक्षकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होती है। कार्यक्रम के दौरान मोटीवेटर तरुण कुमार सिंह ने विद्यालय संचालक संबंधित सभी प्रकार के आवश्यक पंजियों के बारे में तथा संधारण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बाल संसद का गठन एवं क्रियान्वयन के बारे में भी बताया, विद्यालय में अनियमित आने वाले बच्चों के लिए समूह निर्माण एवं ‘प्रयास” कार्यक्रम के बारे में भी शिक्षकों को बताया। विद्यालय में प्रार्थना सभा को आकर्षक बनाने, एमडीएम का संचालन, रोकड़ पंजी एवं पासबुक का संधारण, स्टॉक पंजी का संधारण, लेसन प्लान बनाने, पाठ टिका का संधारण, लर्निंग आउटकम की जानकारी एवं विद्यालय प्रबंधन कमेटी की
