खरसावां सरस्वती शिशु मंदिर मे वेलेंटाइन डे पर बच्चों ने मनाया मातृ-पितृ दिवस, अपने माता-पिता की पूजा कर लिया आशीर्वाद
Kharsawan खरसावां के श्री रामचंद्र सिंहदेव सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में वैलेंटाइन डे को स्कूली बच्चों ने मातृ-पितृ दिवस के रूप मे मनाया। इस मातृ-पितृ दिवस पर कार्यक्रम मे छोटे छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजा किया। उन पर पुष्प वर्षा की और फिर तिलक लगाकर उनकी आरती की। वहीं इस दौरान माता-पिता ने अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। दरअसल सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक के प्रबंधक वैलेंटाइन डे को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाते आए हैं। इस दिवस पर छात्र व छात्राएं अपने माता-पिता को देवता तुल्य मानते हुए पूरे विधि विधान के साथ उनका पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. वहीं इस भावुक पल में कई माता-पिता के आंखों में आंसू भी देखा गया. सबने अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष आशुतोष आचार्य ने बताया कि इस आधुनिक दौर में जहां बच्चे टीवी और मोबाइल तक ही सीमित हैं। वही स्कूल बच्चों में अध्यात्म के जरिए माता-पिता व शीर्ष जनों के आदर सम्मान की भावना को जागृत कर रहा है। ऐसे आयोजन सभी जगह होने चाहिए. जिससे युवाओं में माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो सके। उन्होंने बताया कि वैलेंटाइन डे को युवा वर्ग खास रूप में देखता है, लेकिन विद्यालय युवाओं में इस भावना को जागृत करना चाहता है कि वे इस पाश्चात्य शैली को नजरअंदाज कर, मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाएं, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी में ये संदेश जा सके कि माता पिता से बड़ा कोई और दूसरा नहीं हो सकता। इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल के अध्यक्ष आशुतोष आचार्य, सचिव मंजु बोदरा, प्रधनाचार्या अनिता कुमारी मंडल, आलोक दास, श्किस्टो महतो जी, श्रीमती नीतू दिग्गी जी, श्री वकील बारीक, काजल मंडल जी, प्रिया महांती, वनवासी दास उपस्थित थे।
March 7, 2026 11: 11 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
