कुचाई में एनडीआरएफ ने आपदा से राहत व बचाव हेतु
दी प्रशिक्षण, भूकंप, सर्पदंश, हृदय रोग, सड़क सुरक्षा के दौरान
शारीरिक क्षति से संबंधित से बचाव की दी जानकारी,
Training provided for disaster relief and prevention,कुचाई मुख्यालय में 9 बटालियन एनडीआरएफ की टीम के द्वारा विभिन्न प्रकार के आपदा से निपटने के लिए ब्लोक और अंचल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस शिविर का उदघाटन कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन आदि ने दीप प्रज्जलीप कर किया। इस दौरान एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार जयसवाल एवं रेस्कूबर संजय महतो, उतम कुमार, प्रदीप कुमार एवं हिम्मत सिंह ने ब्लोक और अंचल कर्मियों को विभिन्न प्रकार के रीलिफ कार्य की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दी। बाढ़ अलावे भूकंप, सर्पदंश, हृदय रोग, सड़क सुरक्षा के दौरान शारीरिक क्षति से संबंधित बचाव की भी जानकारी दी गई। प्रायोगिक तौर पर डेमो देकर भी युवाओं को प्रशिक्षित किया। बाढ़ व आगजनी से बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार करना, घायल व्यक्ति की ब्लीडिंग को रोकना, चोटों को स्टेबलाइज करना और पीड़ित की जान बचाने के लिये सीपीआर देने आदि के बारे में डेमो देकर बताया गया। डूबे व्यक्ति को बचाने और शव को पानी से बाहर निकालने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के खून को नियंत्रित करने की विधि से भी आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों को अवगत किया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, बीपीएम रमेश द्विवेदी, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुमार, सहायक अभियता गणेश कुमार महतो, कनिया अभियंता, पंचायत सविच, रोजगार सेवक, बीएफटी सहित ब्लोक और अंचल कर्मी उपस्थित थे।
March 7, 2026 2: 44 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
