चक्रधरपुर विधानसभा के नलिता के कायदा गांव में छऊ कलाकारों को सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित
Chakradharpur चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नलिता पंचायत के ग्राम कायदा जुगीडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शनिवार को छऊ नृत्य समापन समारोह के अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न शैली में छऊ नृत्य प्रस्तुत किये। सांसद जोबा माझी ने उपस्थित दर्शक एवं कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा छऊ नृत्य झारखंड के पारंपरिक सभ्यता का प्रतीक है, नृत्य मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी है। छऊ नृत्य सभ्यता-संस्कृति से जुड़ा होने के कारण इसे संरक्षित एवं विकसित बनाये रखना हम सभी का कर्तव्य है। छऊ नृत्य कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कायदा गांव के छात्र-छात्राओं को सांसद के हाथों पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा छऊ नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी सांसद के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, कांग्रेस नेता सह पूर्व विस प्रत्याशी विजय सिंह सामाड, कमेटी के सदस्य सोमाय सोय, सेवानिवृत शिक्षक विजय सिंह हांसदा, नरेश गागराई, सोमनाथ सामाड, लाल सिंह सामाड, मोहन सामाड, विजय केराई, संतोष मिश्रा समेत काफी संख्या में ग्रामीण दर्शक उपस्थित रहे।
March 7, 2026 11: 24 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
