सरायकेला के छोटालुपूग में विधायक ने आदिवासी
संस्कृति एवं कला केन्द्र भवन का उदघाटन एवं स्पोर्टस कार्यक्रम, खेल
को लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी-गागराई
seraikella सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत नुवागांव पंचायत के झुड जियाड छोटालुपूग में 25 लाख की लागत स निर्मित आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र भवन का उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा किया गया। वही मां मंगला पूजा के शुभ अवसर पर स्पोर्टस कार्यक्रम-2025 का आयोजन किया गया। इस स्पोर्टस कार्यक्रम में खेल में बेहतर प्रदर्शन कर विजेता एवं उपविजेता पर रहने वाले प्रतिभाओं को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं ने खेलकूद में अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों की वाह वाही लूटा। इस स्पोर्टस कार्यक्रम में बोरा दौड़, मेड़क दौड़, 100 मीटर दौड, गणित रेस, म्यूजिक चेयर, बेलुन फोड़, चप्पल रेस, खाली डेकची दीपिल, सूई सुता रेस, बिस्कुट रेस, स्पीड डायल आदि खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है। खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई सहित काफी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रमी आदि उपस्थित थे।
March 7, 2026 4: 10 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
