मैट्रिक परीक्षा 2025 में 90.2 फिसदी अंक हासिल कर ममता प्रमाणिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह स्कूल टॉपर,
Kharsawan झारखंड अधिविध परिषद की दसवीं मैट्रिक (बोर्ड) परीक्षा-2025 उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 82.63 फिसदी उत्तीर्ण किया। परीक्षा में कुल 144 छात्र- छात्राएं सम्मिलित हुए एवं 119 छात्रों ने उत्तीर्ण की। जिसमें प्रथम श्रेणी में 61 द्वितीय श्रेणी में 51 तृतीय श्रेणी में 07 तथा मार्जिनल में 25 छात्र रहे।

टॉप 10 स्टूडेंट
1. ममता प्रमाणिक 90.2 फिसदी
2. श्रुति महतो 88.6 फिसदी
3. सिम्मी महतो 88.4 फिसदी
4. पार्वती महतो 88.2 फिसदी
5. लखी महतो 85.4 फिसदी
6. मोनिका प्रमाणिक 83.4 फिसदी
7. चिरंजीत नायक 79.4 फिसदी
8. जय तांती 78.8 फिसदी
9. शिल्पा महतो 76.2 फिसदी
10. धबलेश्वर प्रमाणि 75.2 फिसदी

इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र – छात्राओं को सफलता पर बधाई देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धर्मेंद्र महतो ने कहा कि यह जिंदगी का पहला पड़ाव है अब कड़ी मेहनत और लगन से अपने मंजिल को हासिल करना है ।
