पुनः खरसावां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने कोन्दो कुंभकार, प्रदेश और जिला नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन सृजन वर्ष 2025 को सफल बनाने का संकल्प,
kharsawan झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार पांडेय द्वारा कोन्दो कुंभकार को एक बार फिर खरसावां प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर कोन्दो कुंभकार ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 कांग्रेस पार्टी के लिए “संगठन सृजन वर्ष” के रूप में अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें तभी मजबूत होंगी जब प्रखंड स्तर के नेता पंचायत और वार्ड तक सक्रिय रूप से पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं को तरजीह दे रही है जो गांव, टोला और पंचायत स्तर पर सक्रिय हैं। अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कोन्दो कुंभकार ने कहा, “मैं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज पांडेय का आभारी हूं कि उन्होंने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया। मेरी प्राथमिकता संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर पर मजबूत करना रहेगा।
March 7, 2026 1: 41 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
